{"_id":"5967ddc14f1c1bf0318b485e","slug":"149997926510-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी छात्र रमेश के हत्यारों पर कार्यवाही न होने पर व्यापारी नेताओं ने जतायी नाराजगी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी छात्र रमेश के हत्यारों पर कार्यवाही न होने पर व्यापारी नेताओं ने जतायी नाराजगी।
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी छात्र रमेश के हत्यारोपियों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। पीजी छात्र मृतक रमेश बिष्ट के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष और देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने घटना के नौ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। चित्रकूट निवासी पूर्व सैनिक रतन सिंह बिष्ट के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रयाग भट्ट और देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर को आपबीती बताते हुए रतन सिंह रो पड़े। उन्होंने कहा कि घटना को हुए नौ दिन बीत चुके हैं लेकिन हरियाणा पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी है। हरियाणा पुलिस ने पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने रमेश को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसी नेताओं से सहयोग की अपील की है। इस दौरान बिंदुखत्ता कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत दानू, भूमिहीन संगठन अध्यक्ष धर्म सिंह, महामंत्री ज्ञान सिंह गुसाईं, शेखर जोशी, खीमानंद दुम्का आदि थे।