फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   39 साल बाद मिलकर भाव विभोर हुए पूर्व छात्र

39 साल बाद मिलकर भाव विभोर हुए पूर्व छात्र

Wed, 12 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
39 साल बाद मिलकर भाव विभोर हुए पूर्व छात्र
पंतनगर। पंतनगर इंटर कालेज के इंटरमीडिएट 1978 बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने बिलासपुर रोड स्थित एक होटल में एकत्र होकर पुरानी यादें ताजा कीं। 39 साल बाद मिले अनेक छात्र-छात्राओं ने पुराने संस्मरण सुनाए। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में काम करने की संभावनाओं पर भी विचार किया।
विज्ञापन

55 साल की उम्र पार कर चुके यह विद्यार्थी अपनी पत्नियों, पुत्रों, पुत्रवधुओं, नातिन, पोतों, माता, पिता के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। चार घंटे तक चले कार्यक्रम में पुरानी यादें ताजा कर सभी की आंखें नम हो गईं। वहां आकांक्षा मोटर्स के सुरेंद्र अग्रवाल, न्यू इंडिया इंश्योरेंस के सतीश चड्डा, बैंक प्रबंधक हुकम सिंह बिष्ट, लेखाधिकारी मोहम्मद हसीन खान, ऑफीसर सतीश सक्सेना, प्रगतिशील किसान दलजीत सिंह नागी, तलत अहमद, व्यवसायीय सुनील मिग्लानी, शारदा द्विवेदी आदि अपने परिजनों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed