फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महतगांव, बिचपुरी व नौगवांनाथ तिराहे पर खुली शराब की दुकान का विरोध

महतगांव, बिचपुरी व नौगवांनाथ तिराहे पर खुली शराब की दुकान का विरोध

Wed, 12 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
महतगांव, बिचपुरी व नौगवांनाथ तिराहे पर खुली शराब की दुकान का विरोध
खटीमा। चकरपुर महतगांव नौगवांनाथ और बिचपुरी मार्ग के तिराहे पर खुली शराब की दुकान का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। शराब की दुकान के विरोध में उतरी महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान के आगे धरना दिया। वहीं लगभग डेढ़ दर्जन महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर उन्हें तिराहे पर खुली दुकान की स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय बिष्ट अज्जू के नेतृत्व में महिलाएं एसडीएम विजयनाथ शुक्ल से मिलीं। उन्होंने आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने का विरोध किया। कहा कि गांव के अमन चैन, भीड़ भाड़ वाले तिराहे पर शराब की दुकान खुलने से यहां का चैन छिनने की आशंका जतायी। महिलाओं से एसडीएम शुक्ल से मांग की कि दुकान को अन्यत्र खोलने की मांग की। एसडीएम शुक्ल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विरोध करने वालों में गीता देवी, हीरा देवी, गीता खनका, नंदा देवी, माया देवी, सुमन दिगारी, झूली देवी, कमला देवी, रेशमा देवी, निर्मला खनका, हीरा देवी, कलावती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed