{"_id":"5963c0f54f1c1b92198b46ba","slug":"149970974511-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की लागत से होगा सड़क का पुर्ननिर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ की लागत से होगा सड़क का पुर्ननिर्माण
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। डेढ़ दशक पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी चार किमी. सड़क के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने दो करोड़ 37 हजार की धनराशि अवमुक्त की है। रुद्रपुर ग्रामसभा के रंजीतनगर गांव से गोविंदनगर तक चार किमी. सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया गया था। वर्ष 2010 में आई बाढ़ से यह सड़क जगह-जगह ध्वस्त हो गई थी। गोविंदनगर, भक्तिनगर, ठाकुरनगर, जयंतनगर, महेंद्रनगर व रंजीतनगर आदि गांवों को शक्तिफार्म से जोड़ने के लिए यही एकमात्र मुख्य सड़क है। उस दौरान आपदा मद से सड़क की मरम्मत कर किसी तरह आवाजाही लायक उसे बनाया गया।
ग्रामीण इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान सौरभ बहुगुणा ने सड़क का पुनर्निर्माण कराने का वायदा किया था। प्रदेश के संयुक्त सचिव एसएस टोलिया ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता को सड़क के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त होने की जानकारी देते हुए मार्च 2018 तक निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।