{"_id":"5963c0104f1c1b800c8b474a","slug":"149970951615-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों को दावते दे रहे हाइवे किनारे खड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों को दावते दे रहे हाइवे किनारे खड़े वाहन
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर सड़क किनारे नियमित रूप से खड़े वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं। सिसैया गांव के लोगों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों का विरोध किया है। उन्होंने एसडीएम से तत्काल वाहनों को हटवाने की मांग की है।
सोमवार को सिसैया गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। कहा एनएच-74 फोरलेन के किनारे सिसैया गांव बसा है। गांव के कुछ लोगों द्वारा हाइवे के किनारे ट्रक, ट्राला आदि वाहनों को नियमित रूप से खड़ा किया जाता है, जिससे आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एसडीएम से सड़क किनारे खड़े वाहनों को तत्काल हटवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बबलू सागर, अंसार, लालता प्रसाद, रिजवान, मिराजुल हक, हेतराम, जावेद, आरिफ आदि थे।