{"_id":"cfbb5394d02657d0f6e405aec3eade6e","slug":"149-personnel-promotion-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 149 कर्मियों की पदोन्नति सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
149 कर्मियों की पदोन्नति सूची जारी
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Wed, 24 Jun 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार बार-बार आंदोलन करने के बाद अब शिक्षा विभाग ने 149 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
सूची जारी करने के बाद मंडलभर के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की ओर से एडी दफ्तर के समक्ष चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। अब विभाग पदोन्नत कर्मियों को मंडल में कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्ति देने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल वंदना गर्ब्याल ने बताया कि मंडल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लिपिक पद पर 25 जून 2010 को लिखित परीक्षा हुई थी जिसमें 879 ने लिखित परीक्षा दी थी। बाद में टंकण परीक्षा हुई जिसमें 762 कर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन
कर्मचारियों की लिखित, टंकण परीक्षा व गोपनीय आख्या के आधार पर अब 149 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति देने सूची जारी कर दी है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत 15 फीसदी हाईस्कूल उत्तीर्ण 89 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों और 10 फीसदी इंटर उत्तीर्ण 60 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की सूची जारी की गई है।
बता दें पदोन्नति सूची जारी करने की मांग को लेकर मंडलभर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मंडलीय दफ्तर के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू किया था।
इस बीच सूची जारी होने के बाद कर्मियों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। विभाग की ओर से पदोन्नति सूची दफ्तर प्रांगण में चस्पा कर दी गई है।