{"_id":"5c379e4dbdec22736c04afd6","slug":"141547148877-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच का ब्लड बैंक सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच का ब्लड बैंक सूखा
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल का ब्लड बैंक सूख गया है। यहां दो ग्रुप के अलावा अन्य ग्रुप के खून नहीं बचे हैं, जबकि सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में निगेटिव ब्लड ग्रुप नहीं है।
एसटीएच के ब्लड बैंक से प्रतिदिन 20 से 25 यूनिट रक्त लोगों को निशुल्क दिया जाता है, लेकिन यहां ए पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव, एबी निगेटिव, बी निगेटिव और ओ निगेटिव खून खत्म हो चुका है, जबकि बी पॉजिटिव का 19 यूनिट और ओ पॉजिटिव का 20 यूनिट खून उपलब्ध है। दूसरी ओर बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रतिदिन 25 से 30 यूनिट खून लोगों को दिया जाता है। यहां ए पॉजिटिव, बी निगेटिव, ओ निगेटिव, एबी निगेटिव और ए निगेटिव खून नहीं है, जबकि ओ पॉजिटिव का 50 और बी पॉजिटिव का 15 यूनिट खून उपलब्ध है। एसटीएच की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सलोनी उपाध्याय का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को शहर में रक्तदान शिविर हैं। इसके बाद ब्लड बैंक में खून की कमी दूर हो जाएगी। बताया कि काफी लंबे समय से कैंप नहीं होने के कारण संकट आया है। लोगों से डोनर लाने को कहा जा रहा है, जबकि बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसबी ओली का कहना है कि निगेटिव ग्रुप का खून कम है। डोनर लेकर ब्लड दिया जा रहा है।
एसटीएच का ब्लड बैंक सूखा
ए निगेटिव, ए पॉजिटिव, एबी निगेटिव समेत अन्य ग्रुप के खून खत्म
आज लगने वाले कैंप से उम्मीद
बेस में लगने लगी ब्लड सेपरेटर मशीन
हल्द्वानी। एसटीएच के बाद बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में भी ब्लड सेपरेटर मशीन लगाई जा रही है। मशीन लगने से अलग-अलग कंपोनेंट बन सकेंगे। मशीन के अलग-अलग कंपोनेंट आ रहे हैं। सेपरेटर मशीन लगने के बाद आरबीसी, प्लाज्मा समेत अन्य कंपोनेंट के लिए एसटीएच पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
महिला अस्पताल को मिलेंगी नौ नर्स
हल्द्वानी। स्टाफ की कमी दूर करने के लिए महिला अस्पताल हल्द्वानी को जल्द ही नौ नर्सें मिलेंगी। महिला अस्पताल में बना नया भवन भी शुरू हो गया है। नए भवन में 70 बेड हैं, जबकि पुराने में 30 बेड हैं। सौ बेड के अनुसार अभी पर्याप्त स्टाफ नहीं है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि नौ नर्सें आ रही है, मगर चार का अन्यत्र स्थानांतरण हुआ है। चार नर्सों के जाने के बाद पांच नर्सें ही रह जाएंगी।
कायाकल्प की टीम ने देखी सफाई व्यवस्था
हल्द्वानी। मिशन कायाकल्प के तहत टीम ने बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने सफाई के साथ ही पूरे दस्तावेज देखे। डॉ. अभय कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने ऑक्सीजन की सप्लाई, दवाओं का स्टाक और अन्य रिकार्ड देखे।