{"_id":"5c292e74bdec2256d6424f87","slug":"141546202740-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता को लेकर अपने- अपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता को लेकर अपने- अपने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम के चुनाव से सियासी तापमान बढ़ा है। चुनाव से पहले विपक्ष के किले में सेंध लगाने और उनके लोगों को ‘अपना’ बनाने की कांग्रेस और भाजपा में चल रही रेस अब तक जारी है। नया मामला वार्ड-51 के पार्षद मुकेश बिष्ट को लेकर है। विधायक बंशीधर भगत ने दावा किया कि नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम में निर्दलीय पार्षद बिष्ट ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्षद के साथ फूलमाला पहने वाली संयुक्त फोटो भी जारी कर दी गई। पर जब मुकेश बिष्ट से भाजपा के कुनबे में शामिल होने की बात पूछी गई, तो उन्होंने दावा किया कि कोई सदस्यता ग्रहण नहीं की है।
विधायक भगत ने बताया कि नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम (बड़ी मुखानी पीलीकोठी) के बाद वार्ड-51 के निर्दलीय पार्षद चुने गए मुकेश बिष्ट ने भाजपा की सदस्यता मोबाइल से मैसेज के माध्यम से ग्रहण की है। उनके जनसंपर्क अधिकारी ने पार्षद के फूल माला पहने साथ में मेयर डॉ. जोेगेंद्र सिंह रौतेला और विधायक वाली फोटो भी जारी की। कहा गया कि उनके जैसे कर्मठ व्यक्ति का सम्मान भाजपा में ही हो सकता है।
जब पार्षद मुकेश बिष्ट से पूछा गया तो उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम था उसमें समस्या सुनने को मेयर और विधायक पहुंचे थे, कार्यक्रम में बस फूलमाला पहना दी गई। कोई सदस्यता ग्रहण नहीं की है। उनसे पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस से जुड़े हैं, तो उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस को सपोर्ट करते हैं... फिर बोले जो अच्छा लगता है, उसे सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन
विधायक भगत बोले, मुकेश हुए ‘अपने’, पार्षद ने किया इंकार
पार्षद की सदस्यता को लेकर अपने-अपने दावे
नगर निगम के चुनाव में वार्ड-51 से निर्दलीय जीते हैं मुकेश