{"_id":"5b50d1654f1c1b37748b5c7f","slug":"141532023141-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआरसी में पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआरसी में पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती 26 को
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती 26 को
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती 26 जुलाई को होगी। जुलाई 2017 तक सेवानिवृत्त होने वाले पूर्व सैनिक ही इस भर्ती में भाग ले सकेंगे। पूर्व सैनिकों का डीएससी भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण होना भी जरूरी है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के अनुसार अभ्यर्थियों की उम्र 46 साल से कम, मेडिकल कैटेगिरी शेप वन होनी चाहिए।
सेवानिवृत्ति का समय भी दो साल से अधिक नहीं होना चाहिए। 26 जुलाई को दस्तावेजों की जांच होगी। 27 को प्रारंभिक स्किनिंग और शारीरिक परीक्षण, सात अगस्त को डॉक्टरी परीक्षण होगा। अभ्यर्थियों को डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति, एजीआई एक्सडेंडड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति, शैक्षिक प्रमाण पत्र, 16 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और नजदीकी पुलिस कार्यालय द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र की कापी साथ लानी होगी।