फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन महीने में उखड़ गई सड़क

तीन महीने में उखड़ गई सड़क

Fri, 13 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तीन महीने में उखड़ गई सड़क
रामपुर में पनवड़िया पुल के पास निर्माणाधीन रोड। -अमर उजाला
हल्द्वानी। तीन माह पूर्व बनी शनिबाजार की सीसी रोड की गुणवत्ता दो बारिश ने धो दी। बारिश के कारण सीसी रोड कई जगह से उखड़ गई। लोनिवि, निगम के अधिकारियों को पता नहीं कि यह सड़क बनाई किसने।
विज्ञापन

शनिबाजार की सड़क नाले के गंदे पानी से कई जगह से उखड़ गई थी। पहले इस सड़क में हॉटमिक्स था। तीन माह पूर्व इस सड़क का करीब 250 मीटर हिस्सा सीसी में बदल दिया गया, लेकिन यह सड़क दो बारिश भी नहीं झेल पाई। सड़क में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। लोगों ने इसकी गुणवत्ता में सवाल उठाते हुए कहा कि दो बारिश में यह सड़क उखड़ गई। सड़क के गड्ढे देखकर लगता है कि सड़क में सीमेंट तक नहीं डाला गया।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई रणजीत रावत से इस सड़क के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके विभाग की ओर से इस सड़क में कोई डामर नहीं डाला गया है। यह सड़क निगम की ओर से बनाई गई होगी। कहा कि इस बारे में निगम से ही पता कीजिए। जब नगर निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान से बात की तो उन्होंने कहा कि निगम की ओर से यह सड़क नहीं बनाई गई है। इसकी जानकारी लोनिवि से लीजिए। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग के अधिकारी सड़क को लेकर कितने संजीदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क में कई जगह बने गड्ढे, किसने बनाई, कोई बताने को तैयार नहीं
लोनिवि और निगम के अधिकारी बोले हमने नहीं बनाई रोड


खोदी गई सड़क को सही करने की मांग
नैनीताल। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र बिष्ट ने बृहस्पतिवार को ईओ रोहिताश शर्मा से बात कर नगर में कई जगह खोदी गई सड़क को ठीक कराने की मांग की है। भूपेंद्र ने बताया कि सड़कें खोदकर डाल दी गईं हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed