फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल बैंक के निजीकरण के प्रयासों का किया विरोध

नैनीताल बैंक के निजीकरण के प्रयासों का किया विरोध

Sat, 07 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल बैंक के निजीकरण के प्रयासों का किया विरोध
नैनीताल। नैनीताल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार नई दिल्ली में संसदीय समिति के समक्ष पेश होकर नैनीताल बैंक के निजीकरण का विरोध किया। एसोसिएशन ने बैंक के निजीकरण के बजाए उसके मर्जर पर जोर दिया।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से नैनीताल बैंक के निजीकरण की कार्रवाई की जा रही है और नैनीताल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन इसका विरोध कर रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों के विरोध के चलते सांसद भगत सिंह कोश्यारी की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति इसकी समीक्षा कर रही है। संसदीय समिति ने शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए समिति के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा था। नैनीताल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल ने फोन पर बताया कि एसोसिएशन ने समिति के समक्ष कहा कि नैनीताल बैंक को प्राइवेट हाथों में बेचने की साजिश रची जा रही है। यदि ऐसा हुआ तो इससे कर्मचारियों के हित तो प्रभावित होंगे ही साथ ही प्राइवेटाइजेशन के बाद बैंक में सरकारी योजनाओं पर भी काम नहीं होगा जबकि वर्तमान में नैनीताल बैंक समस्त सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि समिति अध्यक्ष कोश्यारी ने यूनियन नेताओं के पक्ष को सुनने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएमडी जय कुमार का पक्ष भी जाना। उन्होंने बताया कि समिति अब उक्त रिपोर्ट संसद के समक्ष रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed