फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राठौड़ के प्रयासों से देश के लिए मिसाल बना नैनीताल कैंट

राठौड़ के प्रयासों से देश के लिए मिसाल बना नैनीताल कैंट

Thu, 17 May 2018 02:30 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
राठौड़ के प्रयासों से देश के लिए मिसाल बना नैनीताल कैंट
नैनी झील - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में नैनीताल कैंट को जनता के फीड बैक पर सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता का पुरस्कार मिलने से कैंट की जनता बेहद उत्साहित है। एक स्वर से सभी ने इसका श्रेय कैंट के बेहद ऊर्जावान, परिश्रमी और सतत नवीन प्रयोगों में लगे रहने वाले सीईओ अभिषेक राठौड़ को दिया है। कैंट क्षेत्र में बीते दो वर्षों में तमाम क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य हुए हैं, जिनमें स्वच्छता और सौंदर्यीकरण प्रमुख है।
विज्ञापन


यह सभी कार्य कैंट के नवनियुक्त सीईओ अभिषेक राठौड़ की पहल,परिकल्पना और लगन का ही परिणाम हैं। कैंट में इस अवधि में जगह-जगह मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए गए। कई स्थानों पर पार्किंग विकसित की गईं, जिससे नगर में बड़े वाहनों की पार्किंग के अभाव की पूर्ति हुई। पार्किंग स्थलों में भी टॉयलेट बनाए गए। बंजर पड़े स्थलों का सौंदर्यीकरण कर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना दिया गया। सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइट और रंग रोगन करके सौंदर्यीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त दो पार्क भी विकसित किए गए।
विज्ञापन


राठौड़ ने अभिनव पहल करके यहां डांठ के पास एक आरओ प्लांट लगाया गया, जिससे जुड़े वाटर एटीएम से दो रुपये लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध है। अभिषेक राठौड़ ने बताया कि स्वच्छता मिशन के तहत कैंट को गत वर्ष बीस लाख रुपये की राशि केंद्र से मिली थी। इसके अतिरिक्त कैंट ने अपने संसाधनों का भी सदुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें हर कार्य में भरपूर सहयोग दिया और लोग यहां जैविक और अजैविक कूड़े को अलग करके उसका निस्तारण कर रहे हैं। राठौड़ ने बताया कि कुछ समय पूर्व केंद्र से एक टीम आई थी, जिसने कैंट में 350 लोगों से स्वच्छता संबंधी विभिन्न सवालों पर आधारित सर्वे किया था। सर्वे में कैंट को शत प्रतिशत अंक मिले थे। उन्होंने स्वच्छता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जनता का आभार जताया जिससे कैंट को यह सम्मान मिला।


कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रौतेला, कैंट स्कूल की प्रधानाध्यापिका हेमा कांडपाल सहित आमजनों ने इसका श्रेय राठौड़ की पहल और प्रयासों को दिया है।



राठौड़ बोले-जनता के सहयोग से ही नागरिक फीड बैक में श्रेष्ठ रहा नैनीताल
स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, और कूड़ा निस्तारण सहित तमाम अभिनव प्रयोगों में अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed