फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एकल विंडो सिस्टम को अधिक प्रभआवी बनाएं अधिकारी: सीडीओ

एकल विंडो सिस्टम को अधिक प्रभआवी बनाएं अधिकारी: सीडीओ

Sat, 10 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एकल विंडो सिस्टम को अधिक प्रभआवी बनाएं अधिकारी: सीडीओ
हल्द्वानी। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले में औद्योगिक वातावरण को और अधिक बेहतर बनाने और उद्यमियों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने एकल खिड़की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में जिला उद्योग मित्र की बैठक में सीडीओ ने कहा कि बेहतर औद्योगिक विकास के लिए जिम्मेदार विभागों और उद्योगपतियों में आपसी तालमेल जरूरी है। उन्होंने जीएम डीआईसी योगेश चंद्र पांडे से विभागों एवं उद्यमियों के बीच समन्वयक की भूमिका निभाने को कहा। उद्यमियों ने मैग्नेसाइट एवं सोप स्टोन आधारित इकाइयों के कच्चे माल, भंडार को लाइसेंस मुक्त रखने, जिला पर्यावरण कमेटी द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए समय निर्धारित कराने, नरसिंह तल्ला से मेन रोड पावर हाउस तक टूटी सड़क को ठीक कराने की मांग की। सीडीओ ने उक्त सड़क को जिला योजना में प्रस्तावित करने के निर्देश जीएम डीआईसी को दिए। बैठक में हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनय कुमार लाहौटी, महासचिव आरसी बिंजौला, खादी ग्रामोद्योग के जीसी गुरुरानी, लोनिवि के एई एसएस रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, एआरएम एमपी सिंह, ऊर्जा निगम के ईई डीके जोशी, अमित आनंद, एसएस उस्मान, राकेश कुमार, कोषाधिकारी सतीश चंद्र पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed