{"_id":"5a4d41564f1c1bfc0f8b77d2","slug":"141515012438-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट पार्क में बाघ के साथ होगी सभी वन्यजीवों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट पार्क में बाघ के साथ होगी सभी वन्यजीवों की गणना
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क में जनवरी के तीसरे सप्ताह से होने वाली बाघ गणना के साथ ही पार्क के सभी वन्यजीवों की गणना की जाएगी। गणना में पहली बार जीपीएस लोकेशन भी दर्शाना होगा।
पार्क के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि 140 बीटों में बाघ गणना के साथ ही हाथी, गुलदार, भालू सहित सभी वन्यजीवों की गणना की जाएगी। इसके लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को दो भागों में बांटा गया है। बृहस्पतिवार को ढ़ेला, झिरना, कालागढ़ व लैंसडाउन डिविजन की ट्रेनिंग कालागढ़ में जबकि बिजरानी, सर्पदुली व ढिकाला के साथ ही कालागढ़ की मंदाल रेंज की ट्रेनिंग शुक्रवार को बिजरानी रेंज फील्ड स्टॉफ को दी जाएगी। मेहरा ने बताया कि पहले चार वर्ग किमी में कैमरा ट्रैप लगाया जाता था, इस बार दो वर्ग किमी में एक सेट कैमरा ट्रैप लगाया जाएगा। इसके लिए 72 कॉर्बेट पार्क, 68 कालागढ़ डिविजन में बीटें बनाईं गईं हैं। इनमें 450-500 तक कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगें।