फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक

पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक

Fri, 29 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक
हल्द्वानी। नगर निगम में 52 गांवों को शामिल करने की कवायद का फिर विरोध शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट ने बृहस्पतिवार को शासन के इस फैसले का विरोध करने का ऐलान किया। आगे की रणनीति तय करने के लिए पहली अक्तूबर को बुद्ध पार्क में महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में दोनों सरकार पंचायतों को खत्म करने पर तुली है। आपत्ति कम आए इसके लिए सरकार ने डीएम को नोडल अधिकारी नहीं बनाया जबकि सरकार को सुनवाई नैनीताल जिले में ही करनी चाहिए थी। इस दौरान मुकुल बल्यूटिया, ममता दानी, टीकम दर्म्वाल, सुरेंद्र सिंह, जया रावत, जया कर्नाटक आदि थे।
विज्ञापन


शामिल न होने का एक भी कारण नहीं बता पाए प्रमुख
हल्द्वानी। नगर निगम के सीमा विस्तार का विरोध कर रहे पंचायत प्रतिनिधि अपने विरोध का औचित्य तक स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि खेती के चौपट हो जाने का रोना रो रहे हैं, लेकिन यह बता पाने में असमर्थ हैं कि किन गांवों में 70 प्रतिशत खेती हो रही है। बृहस्पतिवार को जब उनसे पूछा गया कि विरोध क्यों हो रहा है जबकि निगम में शामिल होने पर इन गांव को स्ट्रीट लाइट, सीवर, कूड़े आदि से छुटकारा मिल जाएगा। इस पर ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट ने कहा कि निगम अपने क्षेत्र में खुद ये व्यवस्था नहीं कर पा रहा है, तो वह कैसे इन गांव में ये व्यवस्था कर लेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसका राजनीतिक फायदा उठाने के लिए यह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नगर निगम में गांवों को शामिल करने का शासनादेश है, उस शासनादेश में साफ लिखा है कि गांव जिसमें 70 या उससे अधिक खेती हो रही है, उसे शामिल नहीं किया जा सकता। उनसे पूछने गया कि ऐसे कौन से गांव हैं जहां 70 प्रतिशत खेती हो रही है। उनका कहना था कि ये प्रस्ताव डीएम के माध्यम से भेजा जा चुका किन गांव के नाम वे नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed