{"_id":"69c766c845b740e6430c694f","slug":"1324-voters-will-cast-their-votes-in-the-bar-association-elections-today-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव आज: 1324 वोटर करेंगे मतदान, अध्यक्ष पद पर पंत और बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव आज: 1324 वोटर करेंगे मतदान, अध्यक्ष पद पर पंत और बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला
Sat, 28 Mar 2026 10:57 AM IST
गायत्री जोशी
माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:57 AM IST
सार
हल्द्वानी बार एसोसिएशन के 11 पदों के लिए शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
जजी कोर्ट के बार रूम में बैठक बातचीत करते चुनाव अधिकारियों की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव सहित 11 पदों पर मतदान शनिवार को होगा। जजी कोर्ट स्थित बार रूम में बनाए गए मतदेय स्थल पर 280 महिला अधिवक्ता सहित कुल 1324 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। 30 मिनट बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडेय ने बताया कि देर शाम तक परिणाम सामने आएगा। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष किशोर कुमार पंत और पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला दिखेगा।
विज्ञापन
2024-2026 के चुनाव में भी दोनों के बीच निर्णायक मुकाबला हुआ था। मतदान प्रक्रिया और पहचान पत्र मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का मूल पहचान पत्र लाना होगा। वर्ष 2010 के बाद पंजीकृत अधिवक्ताओं के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और पंजीकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य है। चुनाव अधिकारी हिमांशु डालाकोटी ने बताया कि यदि कोई अधिवक्ता मतदाता फर्जी वोटिंग करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ चुनाव कमेटी कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन