{"_id":"5cc0c35cbdec225f595b6933","slug":"131556136796-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना में 38.61 करोड़ खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना में 38.61 करोड़ खर्च
विज्ञापन
hundred rupees new note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जिले में वित्तीय वर्ष 2018-19 में शासन से स्वीकृत राशि विकास कार्यों में विभागों के माध्यम से खर्च की जा चुकी है, जबकि राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित योजना में अवशेष राशि को वित्तीय माह के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि वर्ष 2018-19 में जिला योजना में 38.61 करोड़, राज्य सेक्टर में 297.52 करोड़, केंद्र पोषित योजना में 207.43 करोड़, बाह्य सहायतित योजना में 33.35 करोड़ की राशि शासन से स्वीकृत हुई थी। इसमें जिला योजना के 38.61 करोड़, राज्य सेक्टर में 286.38 करोड़, केंद्र पोषित योजना 198.26 करोड़, बाह्य सहायतित योजना में 29.02 करोड़ की राशि वित्तीय वर्ष 2018-19 के विकास कार्यों में खर्च की जा चुकी है। जोशी ने बताया कि राज्य, केंद्र, बाह्य सहायतित योजना में अवशेष धनराशि को वित्तीय माह के विकास कार्यों में खर्च कर दिया जाएगा।
राज्य, केंद्र, सहायतित योजना में बची राशि होगी खर्च
विज्ञापन
राज्य, केंद्र, सहायतित योजना में बची राशि होगी खर्च