{"_id":"5c3a5017bdec2273934e0322","slug":"131547325463-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं विचार गोष्ठी तो कहीं शोभायात्रा निकालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं विचार गोष्ठी तो कहीं शोभायात्रा निकालीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल/हल्द्वानी/भीमताल/लालकुआं। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले भर में कहीं विचार गोष्ठियां हुईं तो कहीं शोभायात्राएं निकाली गई। नैनीताल में अभाविप कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चंद्रशेखर जोशी, एलएम जोशी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थी परिषद से जुड़े युवाओं ने बीडी पांडे अस्पताल में रक्तदान किया। इस दौरान डॉ. बलवंत कुमार, आईएम जोशी, मोहित रौतेला, विशाल वर्मा, अरुण मुधनी, मयंक पाठक, मनीष कुमार आदि थे।
हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में अभिनव भारत की ओर से आयोजित शिविर में 185 लोगों ने रक्तदान किया। 105वीं बार रक्तदान करने वाले आनंद सिंह उनियाल को सम्मानित किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी गोपाल पाल ने किया। संगठन के संस्थापक कौस्तुभानंद जोशी ने विचार रखे। शिविर में एसटीएच और बेस अस्पताल और स्व. बालकिशन देवकी जोशी की टीम ने सहयोग किया। इस दौरान दिनेश पांडेय, मनीषा मेलकानी, विनोद, सुनीता मौजूद थे। अरुणोदय संस्था में विचार गोष्ठी और विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता हुई। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार जोशी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया।
जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में बियरशिबा की स्तुति जोशी, केवीएम की शगुन बिष्ट, बियरशिबा की हृदयांशी पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहीं। निर्मला स्कूल की भव्या पांडे को सांत्वना पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में केवीएम की प्रीति भैसोड़ा, जीजीआईसी की प्रीति मेहरा, शिशु भारती की श्रेया शुक्ला पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। एचएन इंटर कॉलेज के अभिषेक महतोलिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष पुष्पलता जोशी, प्रो. पीसी बाराकोटी, प्रबंधक पीतांबर दत्त तिवारी, बिपिन चंद्र पांडे, जीवन सिंह रावत, लोकेष्णा मिश्रा, राजकुमार केसरवानी, जितेंद्र रौतेला, नारायण दत्त जोशी आदि थे। श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर, आसपास सफाई की। मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत कुमार जोशी ने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्र प्रेम पर चर्चा की। बच्चों ने स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आचार्य राकेश पंत ने संचालन किया। कार्यक्रम में राजू तिवारी, गौरीशंकर पाठक, षष्टी दत्त भट्ट, चारु कांडपाल, महेश जोशी, पवन तिवारी, शिवांश बेलवाल, प्रकाश, हिमांशु तिवारी, चंद्रशेखर भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
भीमताल में अभाविप कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी आयोजित की। इसका शुभारंभ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन भट्ट ने किया। इस मौके पर नगर प्रमुख रजत कुमार, नगर मंत्री पारस, त्रिलोक बोरा, उपाध्यक्ष योगेश ढैला, विलास जोशी, दीपक रौतेला, भूपेश, अक्षय आदि थे। लालकुआं में अभाविप कार्यकर्ताओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसे विधायक ने 25 एकड़ कॉलोनी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांधी पार्क में हुई संगोष्ठी का शुभारंभ विधायक नवीन दुम्का, भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला ने किया। धर्मवीर सिंह ने संचालन किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष कमलेश पाठक, उपाध्यक्ष शुभम सिंह, विकास गुप्ता, मिथलेश सिंह, आशीष भाटिया, अनिरुद्ध यादव, अविरल श्रीवास्तव, अवि ओझा आदि थे।
कहीं विचार गोष्ठी तो कहीं शोभायात्रा निकालीं
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले भर में हुए कार्यक्रम, रक्तदान शिविर भी लगे
युवती क्लब ल्वेशाल को मिला पुरस्कार
नैनीताल। युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र नैनीताल और राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने दीप जलाकर किया। इस बीच नैनीताल रेडक्रॉस के सचिव आरएन प्रजापति ने सेवाभाव और सकारात्मकता पर व्याख्यान दिए। वहीं छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हर वर्ष दिए जाने वाला जिला युवा क्लब पुरस्कार की घोषणा की गई। इसके तहत पुरस्कृत युवती क्लब ल्वेशाल को मुख्य अतिथि ने 25 हजार का चेक सौंपा। इस मौके पर यामिनी, रजत शर्मा, एमके सिंह, डीएस कोटलिया आदि थे।
सार्वभौमिक चिंतन है विवेकानंद का जीवन दर्शन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से विवेकानंद जयंती पर एचएन इंटर कालेज में गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. विवेक पांडे, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, शिक्षा सलाहकार एचबी पांडे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सार्वभौमिक चिंतन ही उनका जीवन दर्शन है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बीबी जोशी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष केसी बेलवाल, हेमंत डूंगराकोटी, महेश गोस्वामी, अमर सिंह, शैलेंद्र भट्ट, अनिल श्रीवास्तव, टीसी परगाईं, प्रभा मेहरा, टीपीएस रावत आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन चंद्र पांडे ने किया।