फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खनन सत्र शुरू होने से पहले नंधौर में हो जाए तैयारियां

खनन सत्र शुरू होने से पहले नंधौर में हो जाए तैयारियां

Thu, 30 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खनन सत्र शुरू होने से पहले नंधौर में हो जाए तैयारियां
हल्द्वानी। खनन सत्र शुरू होने में अब सिर्फ एक माह बचा है। इसलिए नंधौर खनन संघर्ष समिति ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर खनन की तैयारियां पूरी कराने की मांग की है ताकि खनन सत्र शुरू होने पर समस्या न हो।
विज्ञापन

समिति ने बुधवार को डीएम विनोद कुमार सुमन को ज्ञापन सौंप कर कहा कि वन निगम ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 2006-16 तक के सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन कर दिया। इससे दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा, रजिस्ट्रेशनों को अवैध ढंग से बेचने की बातें सामने आ रही हैं। समिति ने 2006-16 के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की मांग की। रजिस्ट्रेशन में चोरगलिया के लोगों को वरीयता देने, दो नए प्रस्तावित गेटों की तैयारियां समय से पूरी करने की मांग की है। समिति ने कहा कि रास्ता बनाने, जल निविदाएं पूरी हो जाएं। डीएम ने वन निगम को आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में भुवन पोखरिया, सुरजीत कौर, प्रकाश बेलवाल, विवेक शर्मा, राहुल पानू, भुवन बिष्ट, विनोद बजेठा, मोहन बजेठा, हेमलता फर्स्वाण, दुर्गालाला, पंकज भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed