{"_id":"5b87017b42c79246773eb660","slug":"131535574395-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर में छात्रसंघ चुनाव आठ सितंबर को होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर में छात्रसंघ चुनाव आठ सितंबर को होंगे
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव आठ सितंबर को होंगे। इस आशय के आदेश बुधवार को प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र घिल्डियाल ने जारी किए हैं। छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम महाविद्यालय अपनी सुविधानुसार तय करेंगे। हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का चुनाव दस सितंबर को प्रस्तावित है। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के निर्वाचन की तिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय खुद निर्धारित करेगा।
प्रभारी निदेशक उच्चशिक्षा ने बताया कि प्रदेश के समस्त शासकीय एवं गैरसरकारी डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव आठ सितंबर 2018 को होंगे। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को देहरादून में उच्च शिक्षामंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार समस्त प्राचार्य लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार अधिसूचना जारी करेंगे। प्रभारी निदेशक ने कहा है कि डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी समेत जिन महाविद्यालयों के प्राचार्य ईवीएम से चुनाव कराना चाहते हैं, वे निर्वाचन आयोग उत्तराखंड से संपर्क कर ईवीएम लेना और प्रशिक्षण लेने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करें।