फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नाबालिगों के अपहरण में आरोपी को पांच साल की सजा

नाबालिगों के अपहरण में आरोपी को पांच साल की सजा

Sat, 18 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नाबालिगों के अपहरण में आरोपी को पांच साल की सजा
हल्द्वानी। लालकुआं में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में विशेष न्यायाधीश मनीष पांडे की अदालत ने आरोपी को पांच साल की सजा के साथ दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अदालत ने सुनवाई के बाद पिता को बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी नरेंद्र सिंह नेगी के अनुसार लालकुआं थाने में पिता ने 19 मार्च 17 को गुमशुदगी दर्ज कराई कि उनकी 15 और 12 साल की दो बेटियां लापता हैं। पुलिस ने पांच मई 17 को हल्द्वानी रोडवेज परिसर से लापता एक किशोरी को बदायूं जिले के नवादन फुलहरा मुसाझोक निवासी गजेंद्र के साथ बरामद कर लिया। पूछताछ से पता चला कि आरोपी गजेंद्र ने दूसरी लड़की को बरेली जिले के रंपुरा निवासी रिश्तेदार के घर भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 376(2), 363,366 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी लड़की को पुलिस ने बरेली से बरामद किया। एक लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस मुकदमे की विवेचक उपनिरीक्षक माया बिष्ट ने चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान पिता को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया। चूंकि पीड़िता ने दुष्कर्म से इनकार कर दिया था। इस कारण आरोपी गजेंद्र को अपहरण का दोषी पाया गया। अदालत ने धारा 363 के तहत तीन साल की सजा के साथ पांच हजार रुपये अर्थदंड, धारा 366 के तहत पांच साल की सजा और दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed