{"_id":"5b6ca82b4f1c1b9c3e8b5f91","slug":"131533847595-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासनों से हूं आहत ः मठपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासनों से हूं आहत ः मठपाल
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में हुई संगोष्ठी में पुस्तक का विमोचन करते मुख्य अतिथि पद्मश्री यशोधर मठपाल तथा अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल ने अभी तक के सरकारों में रहे मुख्यमंत्रियाें के दिए आश्वासनों के पूरा नहीं होने पर आहत होने की बात कही। पद्मश्री मठपाल ने कहा कि उनके लोक सांस्कृतिक संग्रहालय में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने 20 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन उस घोषणा का एक पैसा भी आज तक नहीं मिल पाया। ऐसे ही वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने भी पांच लाख देने की बात कही थी लेकिन इसका भी आज तक पता नहीं चला। पद्मश्री मठपाल ने कहा अब उन्हें सीएमों के आश्वासन पर कोई भरोसा नहीं रहा। इधर शुक्रवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भीमताल दौरे पर पर्यटन की बैठक लेने के बाद पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल के लोक सांस्कृतिक संग्रहालय में पहुंचेंगे। जहां वह केंद्र सरकार के सफलतम चार साल पूर्ण होने पर वार्ता करेंगे। पद्मश्री मठपाल ने कहा कि उन्हें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से यही मांग है कि वह लोक सांस्कृतिक संग्रहालय के लिए एक करोड़ रुपये फिक्स करें।
बंद उद्योग सबसे बड़ी चिंता
भीमताल में 2001 के बाद से सिडकुल की भूमि पर बंद पड़ी फैक्ट्रियों के आज तक नहीं खोले जाने से युवाओं के शहर में बेरोजगारी की संख्या बढ़ रही है। भीमताल में शुक्रवार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों की सीएम बैठक लेंगे। वहीं भीमताल के युवा सीएम के सम्मुख बंद पड़े उद्योगों को खोलने को लेकर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
बंद उद्योग सबसे बड़ी चिंता
भीमताल में 2001 के बाद से सिडकुल की भूमि पर बंद पड़ी फैक्ट्रियों के आज तक नहीं खोले जाने से युवाओं के शहर में बेरोजगारी की संख्या बढ़ रही है। भीमताल में शुक्रवार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों की सीएम बैठक लेंगे। वहीं भीमताल के युवा सीएम के सम्मुख बंद पड़े उद्योगों को खोलने को लेकर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन