फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षामंत्री के आदेश ठेंगे पर, जिले के स्कूलों की कोई जांच नहीं

शिक्षामंत्री के आदेश ठेंगे पर, जिले के स्कूलों की कोई जांच नहीं

Fri, 30 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री के आदेश ठेंगे पर, जिले के स्कूलों की कोई जांच नहीं
हल्द्वानी। जिले में निजी एवं सीबीएसई मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में मानकों की कोई जांच पड़ताल ही नहीं हुई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल करने के बजाय केवल खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी अपनी ड्यूटी पूरी कर दी। विभाग ने स्कूलों की 16 बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट तीन दिन में तलब की थी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मंडलीय अपर निदेशक ने नैनीताल समेत कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को चिठ्ठी लिखकर निर्देश दिए थे कि अशासकीय प्रारंभिक एवं सीबीएसई, आईसीएसई से मान्याता प्राप्त सभी पब्लिक स्कूलों की मान्यता के मानकों की जांच पड़ताल की जाए। जिले में शिक्षा विभाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) और जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) तीन-तीन अधिकारी होने के बाद भी निजी एवं पब्लिक स्कूलों की जांच पड़ताल नहीं हुई। किसी अधिकारी ने यह नहीं पूछा कि किस खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की और किसने नहीं की। इस बारे में सीईओ केके गुप्ता का कहना है कि दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी है, स्कूल खुलने पर जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

--
इन बिंदुओं पर होनी है जांच
- विद्यालय वन भूमि तथा अकृषक भूमि पर संचालित है अथवा नहीं?
- विद्यालय में एससी एवं एससीएसटी के छात्रों से राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क न लिया जा रहा हो, पांच वर्ष का रिकार्ड उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्यालय का भवन व भूमि सोसाइटी के नाम पंजीकृत है या नहीं।
- विद्यालय की प्रबंध समिति में शिक्षा निदेशक द्वारा नामित एक सदस्य होना चाहिए तथा नियमित बैठकें हो रही हैं या नहीं।
- विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से रि-एडमिशन एवं काशनमनी शुल्क तो नहीं लिया जा रहा।
- विद्यालय में खेलकूद तथा शारीरिक गतिविधियों की समुचित व्यवस्था है या नहीं।
- बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था, मान्यता से अधिक की कक्षाएं तो संचालित नहीं हो रही, सोसाइटी का नवीनीकरण हुआ है अथवा नहीं आदि बिंदु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed