फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में बैठेंगे 24,207 परीक्षार्थी

हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में बैठेंगे 24,207 परीक्षार्थी

Wed, 28 Feb 2018 02:37 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में बैठेंगे 24,207 परीक्षार्थी
रामपुर में खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देती छात्राएं। अमर उजाला
हल्द्वानी। पांच मार्च से प्रस्तावित हाइस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार जिले में 24,207 बच्चे बैठेंगे। परीक्षा 114 केंद्रों पर होगी। इनमें 41 केंद्र संवेदनशील हैं। परीक्षा केंद्रों की दो सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। प्रश्न पत्र डबल लॉक में रखे जाएंगे। नकल विहीन परीक्षा संचालन कराने के लिए 11 सचल दल के साथ ही 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ललित आर्य महिला राजकीय इंटर कालेज में मंगलवार को डीएम दीपेंद्र चौधरी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन प्रश्न पत्रों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। प्रश्नपत्रों में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन की जिम्मेदारी होगी। किसी भी तरह की समस्या आने पर केंद्र व्यवस्थापक और कंट्रोल रूम या संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को तत्काल सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन, सेक्टर मजिस्ट्रेट और परीक्षा में लगे अन्य अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे साथ ही अपने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान करेंगे। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम एपी बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टेबल बनानी है
हाइस्कूल :
संस्थागत : 5740 छात्र, 6147 छात्राएं
व्यक्तिगत : 414 छात्र, 213 छात्राएं
इंटर :
संस्थागत : 5251 छात्र और 5679 छात्राएं
व्यक्तिगत : 428 छात्र और 335 छात्राएं

एनसीईआरटी पुस्तकों समय पर उपलब्ध कराएं
हल्द्वानी। एनसीईआरटी की पुस्तकों के मुद्रण का निरीक्षण करने जिलाधिकारी मोटाहल्दू पहुंचे। सरकार ने प्रदेश में अगली शिक्षण सत्र से एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने का निर्णय लिया गया है। पुस्तकों का मुद्रण मोटाहल्दू स्थित दीपक प्रिंटर्स एवं पब्लिसर्स हल्द्वानी में शुरू हो गया है। डीएम ने प्रेस मुद्रक दीपक अग्रवाल को निर्देश दिए कि मानकों के अनुसार समय पर पुस्तकों का प्रकाशन करें। साथ ही पुस्तकों की छपाई में गुणवत्ता का ध्यान रखें। दीपक अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की 58 लाख 18 हजार 124 पुस्तकों की छपाई की जानी है। बाजार के सप्लाई आर्डर के अनुसार किताबें छप रही है। उन्होंने कहा कि समय से किताबें उपलब्ध करा दी जायेगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed