फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाईकोर्ट ने सरकार पर लगाया जुर्माना

हाईकोर्ट ने सरकार पर लगाया जुर्माना

Fri, 16 Feb 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सरकार पर लगाया जुर्माना
नैनीताल। उच्च न्यायालय ने स्वतंत्रता सेनानी सतेश्वर शर्मा को उनके जीवनकाल में पेंशन और अन्य सुविधा नहीं देने के मामले में सरकार पर 3.50 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। न्यायालय ने दिवंगत शर्मा की पत्नी को 1981 से अब तक की पेंशन राशि का भुगतान एक महीने के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सतेश्वर शर्मा की पत्नी देहरादून निवासी राजेश्वरी शर्मा ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि सतेश्वर शर्मा ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया था। वह उस दौरान इंटर के छात्र थे। वह 40 दिन तक जेल में भी रहे थे।
विज्ञापन


इसके चलते उन्हें कालेज से भी निकाल दिया गया था। उनके पति ने 1975 की पेंशन नियमावली के तहत पेंशन आदि सुविधा के लिए आवेदन किया था। सरकार ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। याचिका में कहा कि प्रदेश से लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उनके पास जेल जाने का प्रमाण पत्र भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार के अन्य मामलों में लोगों को पेंशन दे दी गई। पेंशन की उम्मीद में पिछले साल सतेश्वर शर्मा का निधन हो गया है। एकल पीठ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार पर जुर्माने के साथ ही 1981 से अब तक की पेंशन राशि का भुगतान एक महीने के अंदर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed