फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दीपावली पर हल्द्वानी को 20.51 करोड़ का तोहफा

दीपावली पर हल्द्वानी को 20.51 करोड़ का तोहफा

Thu, 19 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर हल्द्वानी को 20.51 करोड़ का तोहफा
मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। दीपावली पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी आकर यहां के लोगों को 20.51 करोड़ की सौगात दी। विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर चार बड़ी घोषणाएं भी की गई। मुख्यमंत्री का यह दौरा हल्द्वानी वालों के लिए दीपावली पर बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। वे सबसे पहले राजपुरा रैन बसेरा गए। वहां 1.02 करोड़ की लागत से बने राजपुर रैन बसेरा और 48.63 लाख की लागत से टनकपुर रोड के रैन बसेरा का लोकार्पण किया। इसके बाद तिकोनिया चौराहे पर 61 लाख की लागत से हुए तिकोनिया चौराहे के सुंदरीकरण के काम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी आवास विकास, सुभाषनगर, डिग्री कालेज और महिला डिग्री कॉलेज में 14.83 करोड़ की लागत से बिछने जा रही पेयजल लाइन, 4.05 करोड़ की लागत से हल्द्वानी-काठगोदाम सीवरेज योजना भाग एक और दो का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


प. दीनदयाल के बताए मार्ग में चलने का आह्वान
जनसभा में मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग में चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को सुंदर बनाया जाएगा। सरकार ने नगर निगम कर्मचारियों के बिना मांगे ही सातवां वेतनमान दिया है। कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए सीधे उनसे वार्ता को आ सकते हैं। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि तिकोनिया चौराहे के सुंदरीकरण से चौराहा अब चौड़ा हो गया है। इससे यहां जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये घोषणाएं की मुख्यमंत्री ने
1 - रानीबाग में चित्रशीला घाट में 2.50 करोड़ की लागत से विद्युत शवदाह गृह बनेगा।
2 - 2.97 करोड़ की लागत से सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने पार्किंग और सुंदरीकरण का काम होगा।
3 - जेल रोड चौराहे पर 41 लाख की लागत से मूर्ति, म्यूजिकल फव्वारा और सुंदरीकरण का काम होगा।
4 - दमुवाढूंगा में पनचक्की चौराहे में 44 लाख की लागत से मूर्ति, म्यूजिकल फव्वारा और सुंदरीकरण का काम होगा।

जाम में 108 भी फंसी
त्योहार के दिन मुख्यमंत्री के हल्द्वानी आने के बाद निकले काफिले से लंबा जाम लग गया। इसमें 108 एंबुलेंस भी फंस गई। मुख्यमंत्री के निकलने के 15 मिनट बाद जाम खुल पाया। वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


मुख्यमंत्री का काफिला पांच मिनट फाटक पर फंसा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का काफिला तिकोनिया चौराहे से हैलीपैड के लिए निकला ही था कि रास्ते में रेलवे क्रासिंग के पास फाटक लगने से काफिले को पांच मिनट रूकना पड़ा। रेलगाड़ी के जाने के बाद मुख्यमंत्री हैलीपैड को रवाना हुए।

नेता प्रतिपक्ष नहीं आई

स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष के नाते कार्यक्रम का निमंत्रण इंदिरा हृदयेश को भी दिया गया था। लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed