{"_id":"59b2fbe04f1c1bf97f8b533a","slug":"131504902112-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतालघाट ब्लाक में शिप्रा नदी पार करते वक्त बहने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतालघाट ब्लाक में शिप्रा नदी पार करते वक्त बहने से युवती की मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के बारगल ग्रामसभा के तोक कठौत निवासी युवती बृहस्पतिवार की देर शाम जड़मिला के पास शिप्रा नदी पार करते समय नदी के बहाव में बह गई जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब छह सौ मीटर दूर युवती का शव बरामद हुआ।
बारगल ग्रामसभा के तोक कठौत निवासी रुचि (19) पुत्री पीतांबर आर्य खैरना स्थित एक दुकान में कंप्यूटर का कार्य करती थी। वह रोजाना पैदल ही गांव से रामगाड़ पुल के रास्ते खैरना बाजार आती थी। बृहस्पतिवार शाम छह बजे के करीब रुचि घर लौटते समय जड़मिला के पास शिप्रा नदी पार कर रही थी, तभी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और वह नदी में बह गई। उसकी चीखपुकार सुन आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवती की खोजबीन शुरू की। कोश्यांकुटोली तहसील, खैरना पुलिस को भी सूचना दी। जब देर तक रुचि घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन की। चौकी प्रभारी अनिल आर्य, राजस्व उपनिरीक्षक पवन ध्यानी, कैलाश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस, राजस्व पुलिस ने लोगों की मदद से देर रात तक खोजबीन की। करीब चार घंटे बाद घटनास्थल से लगभग 700 मीटर दूर नदी के बीचों बीच रुचि का शव पत्थर पर अटका मिल गया। नदी से शव निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।
बारगल गांव के तोक कठौत की रहने वाली थी रुचि
खैरना में स्थित कंप्यूटर की दुकान में काम करती थी
बृहस्पतिवार शाम घर लौटते समय हादसा हुआ