{"_id":"599ca1644f1c1b0a468b4606","slug":"131503437156-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड के दो बाक्सर बने इंटरनेशनल रेफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड के दो बाक्सर बने इंटरनेशनल रेफरी
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड के बॉक्सर रेफरियों ने विश्व में अपनी पहचान बनाई है। उत्तराखंड के बॉक्सर रेफरी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में रेफरी और जज की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। हल्द्वानी के बाक्सिंग रेफरी जोगेंद्र सौन और पिथौरागढ़ के जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार ने यह परीक्षा पास की है।
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आइबा) की ओर से गुवाहाटी में 10 जुलाई से 17 जुलाई तक आइबा वन स्टार आरएंडजे (रैफरी और जज) परीक्षा कराई थी। आइबा की ओर से आए अमेरिका के री डिसिल्वा और थाईलैंड के पिबक की ओर से परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में देश के 42 रेफरी और जज ने भाग लिया। आइबा की ओर से इसका रिजल्ट 21 अगस्त को जारी किया गया। इसमें देश के 21 रेफरियों को अंतरराष्ट्रीय रेफरी और जज के लिए चुना गया। इसमें उत्तराखंड के जोगेंद्र सौन और संजीव कुमार भी शामिल हैं। जोगेंद्र बिठौरिया नंबर एक में रहते हैं। वह आइटीबीपी में बाक्सिंग कोच हैं। अभी वे पंचकुला में तैनात हैं। उधर संजीव कुमार पिथौरागढ़ के जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद में तैनात हैं।