{"_id":"597265fe4f1c1b18758b4773","slug":"131500669438-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में अतिक्रमण हटाने गई टीम बैंरग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में अतिक्रमण हटाने गई टीम बैंरग लौटी
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मीरा मार्ग पर नाली के ऊपर अतिक्रमण हटाने गई टीम को तब बैरंग लौटना पड़ा, जब महिला नाले के ऊपर बैठ गई। निगम के कर्मचारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शुक्रवार को लोगों की मीरा मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने गई टीम को महिला के गुस्से का सामना करना पड़ा। निगम की टीम ने जैसे ही नाली से अतिक्रमण हटाना शुरू किया था कि अतिक्रमणकारी महिला नाले पर बनी पुलिया पर बैठ गई। उसने निगम कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। निगम के अधिकारियों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद भी महिला के तेवर बरकरार रहे। निगम के अधिकारी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती देख निगम के कर्मचारी बिना अतिक्रमण हटाए और नाली साफ किए बिना मौके से लौट गए। इस दौरान नगर निगम की टीम ने एसएनए दलीप कपूर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार, कर अधीक्षक विजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
शिकायत पर निगम की टीम मीरा मार्ग में अतिक्रमण हटाने गई थी। महिला के नाले के उपर बैठने से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पुलिस का सहयोग भी लिया गया लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए निगम की टीम वापस लौट गई। - विजेंद्र चौहान कर अधीक्षक नगर निगम हल्द्वानी।