फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सैमंथा का शव दूतावास से अधिकृत एजेंसी को सौंपा

सैमंथा का शव दूतावास से अधिकृत एजेंसी को सौंपा

Wed, 19 Jul 2017 02:31 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
सैमंथा का शव दूतावास से अधिकृत एजेंसी को सौंपा
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में हृदयाघात से दम तोड़ने वाली नीदरलैंड की पर्यटक सैमंथा मारिया का शव बिना पोस्टमार्टम के दूतावास से अधिकृत एजेंसी को सौंप दिया गया है। कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद एजेंसी कर्मी दोपहर शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन


सैमंथा मारिया पांच जुलाई को हैड़ाखान मंदिर चिलियानौला रानीखेत आई थीं। शनिवार को हालत बिगड़ने पर साथियों ने उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। एलआईयूू ने एसएसपी की तरफ से नीदरलैंड दूतावास को तत्काल सूचना भेजी तो दूतावास ने सैमंथा के परिवार वालों से संपर्क किया।
विज्ञापन


दूतावास के अधिकारियों ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को बताया था कि मारिया के परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं इस बाबत दूतावास अधिकारियों ने एसएसपी को पत्र भी भेजा था। मंगलवार को दूतावास से अधिकृत एजेंसी मोर्गन इंटरनेशनल के कर्मी जूलियस जोसफ हल्द्वानी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास के अनुरोध पर सैमंथा का मृत्यु प्रमाण पत्र, अस्पताल का प्रमाणपत्र और जिला पुलिस की तरफ से अनापत्ति पत्र भी दिया गया है। जोसफ ने बताया कि मोर्गन इंटरनेशनल कई देशों के दूतावासों से अधिकृत एजेंसी है जो विदेशी पर्यटकों की मौत होने पर कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पर्यटक के देश पहुंचाती है। उन्होंने बताया कि सैमंथा का कोई भी परिजन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed