{"_id":"6911b1b7ca89c77b3f09ca8b","slug":"13-year-old-minor-misdeed-in-bhimtal-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने बिहार के युवक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने बिहार के युवक को जेल भेजा
Mon, 10 Nov 2025 03:06 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 10 Nov 2025 03:06 PM IST
सार
भीमताल थाना क्षेत्र में एक नेपाल मूल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। भीमताल पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भीमताल थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक नेपाल मूल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। भीमताल पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि शनिवार की शाम नेपाल मूल निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत सामने आई थी। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी रवि गिरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन