फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 injured as vehicle carrying devotees going to Garjiya temple overturns

Ramnagar Accident: गर्जिया मंदिर जा रहे भक्तों का वाहन पलटा, 3 महिलाओं व पांच बच्चों समेत 13 घायल; उपचार जारी

Tue, 17 Jun 2025 11:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:06 AM IST
सार

गर्जिया मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टैंपों गर्जिया पुलिस चौकी के समीप पलट गया। हादसा में तीन महिला, पांच बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
13 injured as vehicle carrying devotees going to Garjiya temple overturns
गर्जिया मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 13 घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्जिया मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टैंपों गर्जिया पुलिस चौकी के समीप पलट गया। हादसा में तीन महिला, पांच बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर सभी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। साथ ही पुलिस ने टैंपों चालक व टैंपों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि मुरादाबाद के हरथला से श्रद्धालु गर्जिया मंदिर में दर्शन करने आये थे। मंगलवार सुबह छह बजे वह मुरादाबाद से ट्रेन से रामनगर पहुंचे। रामनगर पहुंचने के बाद सभी ट्रैंपों में सवार हो गये। गर्जिया पुलिस चौकी के पास अचानक अनियंत्रित होकर टैंपो पलट गया। हादसे में अजय सिंह (40), हिमांशु (20), विशाल (30), मंजू (40), निशा (38), संतोष देवी (50), अन्नू (20) सहित पांच छोटे बच्चे घायल हो गये। घायलों का रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। टैंपो चालक व टैंपों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed