{"_id":"61118e3e8ebc3efcd0626179","slug":"129-new-posts-of-faculty-created-in-medical-college-haldwani-news-hld434034917","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के 129 नए पद सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के 129 नए पद सृजित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस की डेढ़ सौ सीट करने की योजना है, इसी के मद्देनजर शासन ने एमसीआई के मानकों के हिसाब से फैकल्टी के 129 पदों को सृजित किया गया है। सबसे बड़ी चुनौती स्वीकृत पदों के सापेक्ष डॉक्टरों को जुटाना है।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटे हैं। कॉलेज में वर्ष 2004-2005 से एमबीबीएस का कोर्स शुरू हुआ था। अब एमबीबीएस की डेढ़ सौ सीट करने की योजना है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में वर्ष-2015 में फैकल्टी सृजित पदों की संख्या 269 थी, अब एमसीआई के संशोधित मानकों के अनुसार 129 पदों को बढ़ाकर 398 कर दिया गया है। इस संबंध में अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा अरुणेंद्र चौहान ने आदेश जारी किया है।
पहले से ही कमी, साक्षात्कार में भी कम लोग पहुंचे
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की पहले से ही कमी है। विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के ही 35 पद रिक्त हैं। इसमें जनरल मेडिसिन विभाग में ही असिस्टेंट प्रोफेसर के छह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के चार समेत अन्य विभागों में कमी है। मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में वाक इन इंटरव्यू के माध्यम इन पदों को भरने की कोशिश पांच अगस्त से शुरू की गई है, जो 15 सितंबर तक चलेगी। पर अभी तक मुश्किल दो-तीन लोग ही पहुंचे हैं। अब सवा सौ अधिक फैकल्टी जुटाने की चुनौती है।