फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शशि मोहन उतराखंड चैप्टर व संजय कुमाऊं केंद्र के अध्यक्ष बने

शशि मोहन उतराखंड चैप्टर व संजय कुमाऊं केंद्र के अध्यक्ष बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
शशि मोहन उतराखंड चैप्टर व संजय कुमाऊं केंद्र के अध्यक्ष बने
हल्द्वानी। द इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) की बैठक में आईआईए के उत्तराखंड चैप्टर और कुमाऊं केंद्र का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड चैप्टर के लिए शशि मोहन श्रीवास्तव एवं कुमाऊं केंद्र के लिए संजय कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड चैप्टर और कुमाऊं केंद्र के गठन से वास्तुकला के क्षेत्र में विकास एवं बढ़ोतरी के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

इसी साल चार जनवरी को कुमाऊं आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की वर्षगांठ पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्य कुश ने कुमाऊं केंद्र की स्थापना का आश्वासन दिया था। इसके बाद आईआईके की राष्ट्रीय परिषद की 15वीं बैठक में कुमाऊं केंद्र के साथ ही उत्तराखंड चैप्टर को भी मंजूरी दी गई। मंगलवार को काठगोदाम स्थित एक होटल में कुमाऊं भर के आर्किटेक्ट्स ने बैठक कर आईआईए की इस पहल की सराहना की। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तराखंड चैप्टर की अंतरिम कार्यकारिणी के लिए शशि मोहन श्रीवास्तव को अध्यक्ष, कपिल मुदगल को उपाध्यक्ष, कनिका अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, नरेश चंदोला एवं सौरभ सुमन को संयुक्त सचिव चुना गया।
विज्ञापन

इसी तरह उत्तराखंड चैप्टर के अंतर्गत आने वाले कुमाऊं केंद्र की अंतरिम कार्यकारिणी के लिए संजय कुमार सिंह अध्यक्ष, मनीष अनिल जौहरी उपाध्यक्ष, क्रितार्थ भंडारी कोषाध्यक्ष, शुभम राज एवं रितेश कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया। बैठक के मुख्य अतिथि आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्य कुश, विलास अवचत, अमोघ कुमार गुप्ता, सीआर राजू, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य आशुतोष अग्रवाल, जतिंदर सैंगल समेत कुमाऊं मंडल के 13 जिलों के आर्किटेक्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि मोहन उत्तराखंड चैप्टर, संजय कुमाऊं केंद्र के अध्यक्ष बने
द इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आर्किटेक्ट्स की राष्ट्रीय परिषद की 15वीं बैठक में दी गई थी गठन को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed