{"_id":"5c27d71abdec2256da22fcca","slug":"121546114842-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार अधिक संख्ख्या में सजेंगे अकेजनल बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार अधिक संख्ख्या में सजेंगे अकेजनल बार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शराब के शौकीनों के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर इस बार अधिक अस्थायी बार सजेंगे। जिले में 31 दिसंबर के लिए एक दिवसीय बार लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग के पास 70 लोगों ने आवेदन किया है। वन डे बार या अस्थायी बार से आबकारी विभाग को सात लाख रुपये की कमाई होगी। अभी विभाग के पास बार के लिए और आवेदन आने की संभावना है।
जिले में नए साल के स्वागत की होटलों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जिले में 31 दिसंबर को लेकर आबकारी विभाग से वन डे या अस्थायी बार के लिए 70 लोगों ने लाइसेंस लिया है। साथ ही जिले भर के करीब 100 बार में भी शराब परोसी जाएगी। इससे विभाग को करीब सात लाख रुपये का शुल्क मिलेगा। जिले में 29 विदेशी, 31 देशी शराब की दुकानें हैं। बता दें कि 2017 में 31 दिसंबर को वन डे बार के लिए 63 लोगों ने लाइसेंस लिया था। पिछली बार अस्थायी बार के लिए लाइसेंस फीस पांच हजार रुपये थी। इस साल फीस दस हजार रुपये है। इससे विभाग को पिछले साल की तुलना में दो गुना से अधिक राजस्व मिलेगा।
इस बार अधिक संख्या में सजेंगे अस्थायी बार
31 दिसंबर के लिए 70 लोगों ने लिया अस्थायी बार का लाइसेंस
वन डे बार से आबकारी विभाग को होगी सात लाख की आय
31 दिसंबर को दोगुनी होती है शराब की खपत
जिले में सामान्य दिनों में नैनीताल जिले में शराब की दुकानों से विभाग को करीब 19 करोड़ रुपये की शराब बिकती है। बताया जा रहा है कि एक दिन में करीब 65 लाख रुपये की शराब रोज जिले में बिक जाती है। वहीं 31 दिसंबर को शराब की खपत दोगुनी हो जाती है। अनुमान है कि 31 दिसंबर को करीब दो से तीन करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होगी। 31 दिसंबर को शराब की खपत दोगुनी होने की संभावना है।