{"_id":"5c26826cbdec22571b3c2802","slug":"121546027628-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में गौला किनारे प्रस्तावित 28 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर शनिवार को खोले जाएंगे। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए धनराशि मिलने के बावजूद बार-बार टेंडर की तिथि बदले जाने से जलनिगम प्लांट निर्माण का काम शुरू नहीं करा पाया है। अब तक विभाग चार बार टेंडर की तिथि में फेरबदल कर चुका है। शुक्रवार को ऑफलाइन टेंडर जमा कराने के बाद अब शनिवार इसकी टेक्निकल बिड खुलेगी। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण 12 जनवरी से शुरू होगा।
अमृत योजना के तहत गौला किनारे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की मंजूरी मिली है। जलनिगम ने ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 49.95 एकड़ जमीन वन विभाग से ली है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, दो स्टाफ क्वार्टर, संपर्क मार्ग, बाउंड्रीवाल, ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल लाइनों का निर्माण किया जाना है। ट्रीटमेंट प्लांट की लागत 41 करोड़ है। 28 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। बता दें कि पहले 15 नवंबर से ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शुरू किया जाना था। बाद में दो नवंबर को हुई बैठक में इसकी तिथि बदलकर 30 नवंबर की गई थी। बाद में 29 जनवरी को टेक्निकल बिड खोलने का निर्णय लिया गया। ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण 12 जनवरी से शुरू किया जाएगा।
आज खुलेंगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर
पहले चार बार टल चुकी है प्लांट निर्माण की तिथि
अब 12 जनवरी से शुरू होगा काम