फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उद्यान विभाग आइए सस्ते दरों में रंग-बिरंगी फूल ले जाइए

उद्यान विभाग आइए सस्ते दरों में रंग-बिरंगी फूल ले जाइए

Wed, 25 Apr 2018 02:22 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
उद्यान विभाग आइए सस्ते दरों में रंग-बिरंगी फूल ले जाइए
VALLEY OF FLOWERS
भीमताल (नैनीताल)। फूलों के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भीमताल जिला उद्यान विभाग पहली बार विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों को सस्ते दाम में स्टॉल लगाकर बेच रहा है। मंगलवार को फूल खरीदने के लिए लोग उद्यान विभाग की नर्सरी में पहुंचे।
विज्ञापन

उद्यान विभाग अभी तक पांच हजार रुपये से ऊपर के विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के शहरों के अलावा हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामनगर, काशीपुर, नैनीताल आदि जगहों में बेच चुका है।
विज्ञापन

उद्यान की ओर से पहली बार फूलों को स्टॉल लगाकर भीमताल में बेचने की तैयारी कर रहा है। अधिक लाभ होने पर उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने नर्सरी में आने वाले वर्ष से अधिक संख्या में रंग-बिरंगे फूलों का उत्पादन शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग स्टॉल लगाकर बेच रहा विभिन्न प्रजातियों के फूल
सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोग पहुंच रहे फूल खरीदने

आठ से दस रुपये में बेच रहे फूल
सुपरवाइजर कमलजीत कौर ने बताया कि पहली बार उद्यान विभाग की ओर से विभिन्न प्रजातियों में दैन्थस, गजीनिया, कैलेंडुला, स्वीटविलियम, पिटुनिया के रंग-बिरंगे फूलों को दस रुपये से आठ रुपये में बेचा जा रहा है। रंग-बिरंगे फूलों को देख सैलानी और स्थानीय लोग स्टॉल और नर्सरी में आकर अपनी पसंदीदा फूलों को खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई फूलों की प्रजातियां नर्सरी में ही खत्म हो चुकी है। आगामी वर्ष से फूलों का अधिक उत्पादन करेंगे। इन फूलों के रखरखाव का जिम्मा नरोत्तम आर्य के पास है।

जिला उद्यान विभाग भीमताल की ओर से पहली बार फूलों को दस और आठ रुपये के सस्ते दर में बेचा जा रहा है। लोग फूल खरीदने उद्यान विभाग पहुंच रहे हैं।
- टीएन पांडे, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed