{"_id":"5ad110854f1c1b320a8b4662","slug":"121523650693-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमू जमा नहीं कर रहा कर्मचारियों का पीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमू जमा नहीं कर रहा कर्मचारियों का पीएफ
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
PF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ) ने केमू को नोटिस जारी कर कर्मचारियों का पीएफ जमा करने के निर्देश दिए हैं। यदि दी मोहलत में केमू पीएफ जमा नहीं करता है तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
कुमाऊं मोटर्स आनर्स यूनियन में 30-40 कर्मचारी काम करते हैं। ईपीएफ नियमानुसार केमू प्रबंधन को हर साल इन कर्मियों का पीएफ जमा करना चाहिए। पीएफ निरीक्षक ने निरीक्षण कर मौखिक निर्देश भी दिए लेकिन प्रबंधन ने फिर भी पीएफ जमा नहीं किया। अब ईपीएफ ने के मू को नोटिस जारी कर 31 मई तक सभी कर्मियों का पीएफ जमा करने के निर्देश दिए हैं।
सहायक आयुक्त एमसी पांडे ने बताया कि यदि नोटिस के बाद भी प्रबंधन जमा नहीं करता है तो खाता सीज, मुकदमा दर्ज होने और केमू की संपत्ति कुर्क होने तक की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
इस बारे में कुमाऊं मोटर्स आनर्स यूनियन के अधिशासी निदेशक महेश शर्मा को कई बार फोन और मैसेज भेजा गया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। बाद में उन्होंने फोन स्विच ऑफ कर दिया।