फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम ने लिया टैक्सी स्टैंड का कब्जा

नगर निगम ने लिया टैक्सी स्टैंड का कब्जा

Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने लिया टैक्सी स्टैंड का कब्जा
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद नगर निगम ने सोमवार को टैक्सी स्टैंड पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने टैक्सी यूनियन के सभी कागजात सीज कर दिए हैं। मंगलवार से नगर निगम यहां से टैक्सियों का संचालन करेगा। इसके एवज में टैक्सी मालिकों से 100 रुपये प्रति माह टैक्सी किराया वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने टैक्सी स्टैंड के लिए 2007 में अपने एक पार्क को टैक्सी यूनियन को दिया था। इसके एवज में यूनियन को प्रति टैक्सी 100 रुपये देने थे प्रतिमाह देने थे, लेकिन यूनियन की ओर से लंबे समय से निगम को पैसा नहीं दिया जा रहा था। हाल में ही यूनियन ने तीन महीने के 30 हजार रुपये निगम के खाते में जमा कराए थे। पिछले दिनों टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों की छात्रसंघ नेताओं से लड़ाई हो गई थी। तब सिटी मजिस्ट्रेट ने टैक्सी यूनियन का कार्यालय सीज कर दिया था।
विज्ञापन

अब आदेश मिलते ही नगर निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने टैक्सी स्टैंड को कब्जे में ले लिया। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार से नगर निगम टैक्सियाें का संचालन करेगा। प्रत्येक टैक्सी से प्रतिमाह के हिसाब से 100 रुपये वसूल किए जाएंगे। साथ ही अन्य वाहन भी यहां पार्किंग कर सकते हैं, उनसे कुमाऊं मंडल विकास निगम की पार्किंग की तरह ही किराया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



टैक्सी यूनियन पदाधिकारी न तो यूनियन का रजिस्ट्रेशन दिखा पाए, न ही यूनियन की ओर से टैक्सी चालकों से वसूल की गई राशि और खर्च का ब्योरा दिया गया। इसे देखते हुए टैक्सी स्टैंड और कार्यालय का संचालन नगर निगम को सौंप दिया गया है।
पंकज उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed