{"_id":"5a15d7574f1c1b70548beed6","slug":"121511380823-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर हेड टैंक में लीपा पोती व पाइप घुसेड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर हेड टैंक में लीपा पोती व पाइप घुसेड़े
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के ओवरहेड टैंकों पर लीपापोती जारी है। अब सरस बाजार स्थित टैंक की दीवारों पर आई दरारों को छिपाने के लिए पाइप के टुकड़े और सीमेंट के घोल लगाए गए लेकिन फिर भी दरारों को छिपा नहीं पाए।
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने यहां 17 टैंक बनाए हैं। इनमें एक को छोड़कर 16 ओवरहेड टैंकों में लीकेज की शिकायतें मिलीं। इसके बाद डीएम के निर्देशानुसार सीडीओ प्रकाश चंद्र ने इन टैंकों का निरीक्षण किया और टैंकों में हुए खेल पर विस्तृत रिपोर्ट दी। इन्हीं टैंकों में से एक सरस बाजार स्थित ओवरहेड टैंक है। इस टैंक के तो पानी जमा करने वाले स्टोर की दीवारों में ही दरारें आ गई। गहरी दरारें दूर से ही दिख रही हैं। टैंकों में भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद आनन फानन में इस टैंक की दरारों को छिपाने की लीपापोती की गई। सूत्रों की मानें तो दो दिन पूर्व यहां पहुंचे मजदूरों ने सीमेंट का घोल लगाकर दरारों को भरा। जहां लीकेज ज्यादा थी, वहां पाइप के टुकड़े लगाए गए लेकिन अभी भी ये दरारें छिपी नहीं है। लीपापोती के बाद भी टैंक की दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।