फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बिजली ईई और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोका

बिजली ईई और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोका

Wed, 08 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
बिजली ईई और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोका
रामनगर (नैनीताल)। तहसील दिवस के प्रति जिम्मेदार अधिकारी बिल्कुल गंभीर नहीं हैं। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर डीएम ने दोनों का वेतन रोक दिया। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि जनता द्वारा छोटी-छोटी समस्याएं ब्लॉक, तहसील स्तर पर आती हैं, जो अच्छी बात नहीं है। अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में नियमित बैठकर समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करें। तहसील दिवस में 62 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिनमें से 23 समस्याओं का डीएम द्वारा मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील दिवस में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने सड़कों पर अवैध रूप से गाड़ियां, ट्रक, ठेले खड़े होने का मुद्दा उठाया। डीएम ने एसडीएम, सीओ, एआरटीओ और अधिशासी अधिकारी की टीम गठित कर वाहनों को शहर से बाहर खड़ा करवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोगों ने रामनगर शहर में दिन प्रतिदिन कुत्तों की बढ़ती संख्या पर भी चिंता व्यक्त की। डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कुत्तों की गणना कर उनका बधियाकरण कराने को कहा। साथ ही कुत्ते घुमाने वालों द्वारा डिग्री कॉलेज, जूहा स्कूल लखनपुर परिसर में गंदगी कराते पाए जाने पर चालान करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में एसडीएम परितोष वर्मा, कार्बेट उपनिदेशक अमित वर्मा, डीएफओ नेहा वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, विधायक प्रतिनिधि हरीश पंत, बीडीओ सौरभ गहरवार, तहसीलदार प्रियंका रानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed