{"_id":"59eb9ff64f1c1bc1678b6b32","slug":"121508614134-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.71 करोड़ से होंगे खेल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.71 करोड़ से होंगे खेल महाकुंभ
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। खेल विभाग नवंबर में खेल महाकुंभ कराने जा रहा है। इसके लिए 8.71 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अगले सप्ताह इसका जीओ और कार्यक्रम जारी हो जाएगा। इसमें सबसे खास बात ये है कि कोई भी खिलाड़ी इसमें निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
खेल विभाग पहले अक्तूबर में खेल महाकुंभ कराने की बात कर रहा था, लेकिन सरकार की ओर से वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण खेल महाकुंभ अक्तूबर में नहीं हो पाए। अब सरकार की ओर से 8.71 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सोमवार-मंगलवार को इसका जीओ जारी होने की उम्मीद है। जीओ जारी होते ही महाकुंभ में होने वाले खेल और तिथि जारी हो जाएगी। ये प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक इस खेल महाकुंभ को कराने का उद्देश्य पूरे राज्य में खिलाड़ियों का एक डाटा बैंक बनाना है। इसके बाद इन खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देकर इनको राष्ट्रीय खेल के लिए तैयार करना है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड का कोई भी खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसमें कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला स्तर में जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित भी करेगी।
ऐसे होंगे खेल
670 न्याय पंचायत पर - एथलेटिक्स और कबड्डी
ब्लॉक स्तर पर - एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन आदि
जिला स्तर पर - फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी आदि
राज्य स्तर पर 20 खेल कराए जाएंगे।
ये होगा फायदा
खेल विभाग 800 खिलाड़ियों को चुनेगा। इन खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला स्तर में विजेता खिलाड़ियों और टीम को किट दी जाएगी।
खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
सरकार से खेल महाकुंभ के लिए 8.71 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। सोमवार को खेलों की तिथि जारी कर दी जाएगी। ब्लॉक से राज्य स्तर में तीन-तीन खेल आयोजित होंगे। इस बार खिलाड़ियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से इंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन
- प्रशांत आर्या, संयुक्त निदेशक खेल।