फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   झारखंड में जज बनी अल्मोड़ा की इला

झारखंड में जज बनी अल्मोड़ा की इला

Wed, 18 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
झारखंड में जज बनी अल्मोड़ा की इला
हल्द्वानी। झारखंड पीसीएस (जे) परीक्षा क्वालीफाई कर कुमाऊं की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। मूलत: कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले के कांडे (सतराली) गांव निवासी इला कांडपाल की इस उपलब्धि से पूरे गांव और जिले में खुशी है।
विज्ञापन

इला के पिता दिनेश मोहन मुरादाबाद में बिजली विभाग में कार्यरत थे जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। माता चंद्रा कांडपाल ग्रहणी हैं। परिवार मुरादाबाद में ही रहता है। मुरादाबाद के सेंट मेरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने दो साल तर दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंड प्रोफेसर के तौर पर काम किया। लेकिन पीसीएस (जे) क्वालीफाई करने की तमन्ना के कारण तैयारियां जारी रखी। दो साल बाद वह झारखंड पीसीएस (जे) परीक्षा दी और उत्तीर्ण हुईं। इला ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। इला ने दूसरी बार में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। बता दें कि जिस दिन इला की पीसीएस (जे) की परीक्षा थी उसी दिन उनकी छोटी बहन की शादी थी वह भी अलग-अलग शहरों में। लेकिन इला ने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed