फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुखानी में गूलों की सफाई का विरोध, धरना प्रदर्शन

मुखानी में गूलों की सफाई का विरोध, धरना प्रदर्शन

Wed, 19 Jul 2017 02:38 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
मुखानी में गूलों की सफाई का विरोध, धरना प्रदर्शन
हल्द्वानी। मुखानी में जल निकासी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुखानी के क्षेत्रवासियों ने गूलों की सफाई का विरोध कर दिया है। इसकी वजह से सफाई आधे में ही लटक गई है। सिंचाई ईई ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

मुखानी निवासी हेम चंद्र कपिल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कपिलाज के पास पानी निकासी के लोनिवि, सिंचाई विभाग के प्रस्तावों को चुनौती दी थी। याचिका दायर होने के बाद अफसरों ने मुखानी में गूलों और नालों की सफाई का अभियान शुरू किया था। इसी क्रम में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के निरीक्षण में जेसीबी से गूलों, नालों की सफाई की जा रही थी। जेसीबी पीलीकोठी रोड पर बढ़ी तो स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि गूलों की क्षमता इतनी नहीं है कि पूरी मुखानी का पानी इन गूलों के जरिए रकसिया नाले में भेजा जाए। गूलों से पानी ओवरफ्लो होने पर घरों और दुकानों में घुसेगा। उन्होंने सफाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर सफाई का काम रोक दिया गया है। इस दौरान सिंचाई एई डीडी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सूत्रों की मानेड्ड तो गूलों, नालों पर अवैध ढंग से निर्माण किया गया है। इसकी वजह से इनकी नियमित सफाई नहीं हो पाती है। प्रशासन ने जेसीबी से सफाई शुरू की तो ये अतिक्रमण भी ध्वस्त होने की आशंका थी। इसके मद्देनजर सफाई का विरोध किया जा रहा है। अब प्रशासन इनके विरोध भी कार्रवाई करने का मन बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed