फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेलवे दिल्ली के नासिर शतरंज के बादशाह बने

रेलवे दिल्ली के नासिर शतरंज के बादशाह बने

Mon, 26 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
रेलवे दिल्ली के नासिर शतरंज के बादशाह बने
रेलवे दिल्ली के नासिर बने शतरंज के बादशाह
विज्ञापन


नैनीताल।
नैनीताल जिला शतरंज संघ के सहयोग से आयोजित प्रथम नैनीताल ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। पांच दिनी प्रतियोगिता में छह राज्यों के 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक आठ अंक के साथ रेलवे दिल्ली में कल्याण निरीक्षक के पद पर तैनात खिलाड़ी नासिर वजीह ने चैंपियनशिप हासिल की।
जूमलेंड में आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली के अजय कुमार राय दूसरे और बिहार के सुधीर कुमार सिन्हा तीसरे स्थान पर रहे। चैंपियन नासिर को 41 हजार, अजय को 25 जबकि सुधीर को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की गई। बेस्ट उत्तराखंड का खिताब चेतन शर्मा और हेमंत कुमार पांडे को दिया गया। इन्हें ट्रॉफी के अलावा क्रमश: 2500 और दो हजार रुपये नगद दिए गए। महिला वर्ग में आयुषी कांडपाल चैंपियन बनीं। बेस्ट नैनीताल का खिताब नैनीताल के नीरज साह और मो. बसीम को दिया गया। दोनों को ट्रॉफी व 2500 और दो हजार रुपये नगद धनराशि दी गई। बुजुर्ग खिलाड़ी के रूप में दिनेश सिंह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न वर्गों में यूपी, दिल्ली और नैनीताल के विजेता रहे खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्या विशिष्ट अतिथि बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी व हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय भट्ट, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, राजीव लोचन साह, बसंत वारियाल आदि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला नैनीताल शतरंज संघ के संरक्षक डीके जोशी, सचिव ईश्वर दत्त तिवारी, गोपाल सिंह रावत, संजय वर्मा, अरविंद सिंह पडियार, दया किशन पोखरिया, डॉ. सरस्वती खेतवाल, दया बिष्ट, कविता, शीतल तिवारी आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed