{"_id":"62d1c25a47568a55a815ce36","slug":"12-reached-the-interview-of-faculty-in-medical-college-nine-were-selected-haldwani-news-hld4692220188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में फैकल्टी के इंटरव्यू को पहुंचे 12, नौ का चयन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में फैकल्टी के इंटरव्यू को पहुंचे 12, नौ का चयन हुआ
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कालेज में फैकल्टी (डॉक्टर) की भर्ती के लिए इंटरव्यू रखे गए थे। प्रोफेसर, एसो. प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के सौ से अधिक पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की मंशा थी, पर इंटरव्यू में शामिल होने के लिए केवल 12 डॉक्टर पहुंचे। इनमें नौ का चयन हुआ है।
मेडिसिन, रेडियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूूति रोग विभाग जैसे विभाग में डॉक्टरों की ज्यादा कमी है, इन विभागों में कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की बेहद कमी है। रेडियोलॉजी विभाग में एक भी चिकित्सक नहीं है। इसके कारण कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच तक बंद है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और चयन समिति के सदस्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि संविदा के आधार पर चिकित्सकों को नियुक्त किया जाना है, इसी के तहत तीन सदस्यीय टीम ने इंटरव्यू लिए थे।
इनमें संविदा के आधार पर चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू रखे गए थे। इनमें 12 लोग पहुंचे थे। अभिलेख आदि पूर्ण न होने पर तीन चिकित्सक इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके। नौ चिकित्सक शामिल हुए थे, सभी का चयन हो गया। पैथालॉजी में दो और डेंटल में एक एसोसिएट प्रोफेसर का चयन हुआ है। बाल रोग विभाग, आर्थोपेडिक, माइक्रोबायलॉजी, रेडियोथेरेपी, सर्जरी विभाग में एक- एक असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन हुआ है। आगे की नियुक्ति संबंधी आदेश शासन स्तर से जारी होंगे। इन चिकित्सकों के शामिल होने से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार आ सकेगा।