फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 mobile teams will be conducted at testing centers

परीक्षा केंद्रों पर 12 सचल दल छापेमारी करेंगे

Sun, 05 Mar 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 05 Mar 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
12 mobile teams will be conducted at testing centers
परीक्षा - फोटो : getty images

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन एवं निर्विघ्न कराने के निर्देश डीएम दीपक रावत ने दिए। ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं की बैठक लेते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रोें में मूलभूत समस्याएं जैसे कुर्सी, बिजली एवं पानी आदि की व्यवस्थाएं परीक्षा से पूर्व ही कर ली जाएं।

विज्ञापन


परीक्षा प्रश्नपत्र की पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन की होगी। इसलिए प्रश्नपत्रों को सुरक्षित स्थान पर डबल लॉक में रखा जाए। कहा कि अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के साथ ही पीआरडी जवानों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन की होगी। नकल करते पाए जाने पर तुरंत एफआईआर कराने के निर्देश भी डीएम ने दिए। सीईओ आरएल आर्य ने बताया कि जनपद में 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले को 12 सेक्टर में बांटा गया है, साथ ही छापेमारी को 12 सचल दल बनाए गए हैं। जिले में 23,334 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल परीक्षा में 11,744 संस्थागत एवं 728 व्यक्तिगत, कुल 12,472 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

इंटरमीडिएट परीक्षा में 10,001 संस्थागत एवं 861 व्यक्तिगत, कुल 10,862 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होेंने बताया कि जिले में 44 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। कहा कि समस्या आने पर सीईओ कार्यालय भीमताल में बनाए गए कंट्रोल रूम के नंबर 05942-248469 एवं बोर्ड कार्यालय रामनगर के नंबर 05947-254275 पर संपर्क कर सकते हैं।

आठ अप्रैल को दो परीक्षाएं एक साथ

बैठक में बताया गया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान आठ अप्रैल को राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा होनी है। जिसके चलते इस दिन करीब 12 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संपन्न कराने में दिक्कतें आ सकती हैं।

क्योंकि जिन विद्यालयों को में इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है वह बोर्ड परीक्षा में भी परीक्षा केंद्र बने हैं। इस संबंध शासन स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है।


30 मार्च तक ही लगाए गेस्ट टीचरों की ड्यूटी

बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा में गेस्ट टीचरों की ड्यूटी 30 मार्च तक ही लगाने को कहा गया। बताया कि शपथ पत्र के अनुसार 31 मार्च तक ही इनसे कार्य लिया जाना है। इसके अलावा 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की ड्यूटी भी 30 मार्च तक ही लगाने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed