फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 lakh 95 thausand answer books will be checked

12 लाख 95 हजार उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
12 lakh 95 thausand answer books will be checked
रामनगर (नैनीताल)। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब बोर्ड मूल्यांकन की तैयारी में जुटा है। इस वर्ष करीब 12.95 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं जाएंगी। इन उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए प्रदेश भर के एक हजार परीक्षकों की सेवा ली जाएगी। बृहस्पतिवार को बोर्ड ऑफिस में मास्टर ट्रेनरों की बैठक होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 128041 और इंटरमीडिएट में 111595 छात्र पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल में 124526 और इंटरमीडिएट में 109755 छात्रों ने परीक्षा दी। उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि हाईस्कूल की 747156 और इंटरमीडिएट में 548775 समेत कुल 1295931 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं जाएंगी। अपर सचिव ने बताया कि अब बोर्ड ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए बोर्ड ऑफिस के सभागार में बृहस्पतिवार को मास्टर ट्रेनरों की बैठक होगी। इसके बाद दो दिनी कार्यशाला होगी। इसमें सभी जिलों के सीईओ, उप नियंत्रक, पर्यवेक्षक सहित मास्टर ट्रेनरों को बुलाया गया है। प्रदेशभर के 30 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य 25 अप्रैल से शुरू होगा। मई अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। इस बार दोनों परीक्षाओं में ऊधमसिंह नगर में मात्र एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed