{"_id":"67ec547fd4e94cebcd050ece","slug":"12-kg-buckwheat-flour-destroyed-in-nainital-nainital-news-c-238-1-shld1020-113180-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में 12 किलो कुट्टू का आटा किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में 12 किलो कुट्टू का आटा किया नष्ट
Wed, 02 Apr 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 350 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 12 किलो कुट्टू का आटा नष्ट किया। वहीं दो दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने राजस्व निरीक्षक प्रकाश सैनी व अन्य कर्मियों के साथ अभियान चलाया। टीम ने तल्लीताल, मल्लीताल और बड़ा बाजार में परचून की दुकानों का निरीक्षण किया।
जयलाल साह बाजार में मोतीराम कांडपाल एंड कंपनी में कुट्टू का आटा मिला। वहीं नैनीताल क्लब के पास नरेश चंद्र पांडे की दुकान में भी तीन किलो आटा पाया गया।
विज्ञापन
अभय सिंह ने बताया कि दोनों दुकानों से सैंपल लेने के साथ करीब 12 किलो आटा नष्ट करा दिया है। साथ ही दुकानदारों को नमी वाला कुट्टू का आटा न बेचने के निर्देश दिए हैं। बताया कि आटे में नमी होने से एक प्रकार की फफूंद लग जाती है जिसे खाने से तबीयत बिगड़ जाती है।