फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 gamblers arrested, Rs 94000 recovered, hotel sealed

Nainital News: 12 जुआरी गिरफ्तार, 94000 बरामद, होटल सील

Fri, 01 Mar 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 01 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
12 gamblers arrested, Rs 94000 recovered, hotel sealed
किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने एक होटल में जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 94,000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को होटल वेली को सील कर दिया। एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में जनपद में जुआ, सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बुधवार रात थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने देर रात सघन चेकिंग अभियान के दौरान होटल वेली के दोमंजिले के बरामदे से 12 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। फड़ से 52 ताश पत्ते 82,400 रुपये नकद व 12,200 नकद जामा तलाशी व 13 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में वार्ड 13 छोटी मस्जिद के निकट निवासी हसीब व रियाजुदीन, बड़ी मस्जिद के निकट निवासी रहीस, सतुईया निवासी जमुना प्रसाद, वार्ड 10 निवासी तौसीफ रजा, बंडिया निवासी आकिब, नूरी मस्जिद के निकट वार्ड 11 निवासी जियाउल्लाह, जावेद व अकरम, वार्ड दो सुनेहरी निवासी विमल कुमार व आसिफ, सिरौलीकलां निवासी जीशान शामिल हैं। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। इधर तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी एवं एसओ कमलेश भट्ट फोर्स के साथ बृहस्पतिवार को वेली होटल पहुंचे और होटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed